इस्लामाबाद में हाल ही में हुई ईरान-अमेरिका वार्ता को लेकर एक बड़ा और चौंकाने वाला दावा सामने आया है.
इस्लामाबाद में हाल ही में हुई ईरान-अमेरिका वार्ता को लेकर एक बड़ा और चौंकाने वाला दावा सामने आया है. तुर्किये के वरिष्ठ पत्रकार सेतिनेर सेतिन (Çetiner Çetin) ने आरोप लगाया है कि वार्ता के दौरान ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची और अमेरिकी विशेष दूत स्टीव विटकॉफ के बीच होर्मुज स्ट्रेट को लेकर इतनी तीखी बहस हुई कि स्थिति लगभग हाथापाई तक पहुंच गई.
🔴रिपोर्ट के अनुसार, दोनों नेताओं के बीच विवाद का मुख्य मुद्दा होर्मुज स्ट्रेट का नियंत्रण और शासन रहा. यह वही रणनीतिक समुद्री मार्ग है, जहां हाल के दिनों में सैन्य तनाव भी बढ़ा हुआ है. Çetiner Çetin के दावे के मुताबिक, बातचीत के दौरान माहौल अचानक गर्म हो गया और दोनों पक्षों के बीच तीखे शब्दों का आदान-प्रदान हुआ. कथित तौर पर ईरानी पक्ष ने सख्त लहजे में कहा कि ईरानियों को कभी धमकी न दी जाए. जिससे तनाव और बढ़ गया.
#AbbasAraghachi #IranUSTalks #FailedTalks #America #Pakistan | #ZeeNews