फरीदाबाद में ट्रैफिक पुलिस से जुड़ा एक मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने पहले दिन एक ठेला लगाने वाले को वहां से हटने के
फरीदाबाद में ट्रैफिक पुलिस से जुड़ा एक मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने पहले दिन एक ठेला लगाने वाले को वहां से हटने के लिए कहा था, लेकिन अगले दिन ठेला वहीं लगा मिला।
आरोप है कि इसी बात पर पुलिसकर्मी नाराज हो गया और उसने ठेला वाले के साथ मारपीट शुरू कर दी। मौके पर मौजूद लोगों ने यह घटना देखी और वीडियो बनाना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने पुलिसकर्मी से सवाल भी किया कि इस तरह हाथ उठाना क्या सही है।
घटना के बाद यह मामला चर्चा में है और लोग इस पर अपनी-अपनी राय दे रहे हैं।