#विद्या_ आसन_ अभियान का हुआ शुभारंभ
➡️ #विद्या_आसन_अभियान का हुआ शुभारंभ
➡️ 130 बच्चों के लिए उपलब्ध कराए गए 65 विद्या आसन
विद्या आसन अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को समाजसेवी श्रीमती ज्योति अनिल दुबे संचालक सनरेंज हायर सेकेंडरी स्कूल हरदा के द्वारा प्राथमिक शाला सुखरास, एकीकृत माध्यमिक शाला गहाल, माध्यमिक शाला रोलगांव के 130 बच्चों के लिए 65 टेबल एवं बैंच उपलब्ध कराए गए। इस अभियान की शुरुआत कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन एवं जिला शिक्षा समिति के अध्यक्ष एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री दर्शन सिंह गहलोत, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी श्री डी.एस. रघुवंशी तथा जिला परियोजना समन्वयक श्री बलवंत पटेल ने प्राथमिक शाला सुखरास से की l कलेक्टर ने इस कार्य के लिए संबंधित सनरेज स्कूल के संचालक का आभार व्यक्त किया एवं अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने हेतु प्रेरित किया l
इस अवसर पर जिला शिक्षा समिति के अध्यक्ष श्री दर्शन सिंह गहलोत ने कहा कि शिक्षा के मंदिर में दिया हुआ दान महादान से भी बढ़कर है। यह दान कभी भी नष्ट नहीं होता l जिला अध्यक्ष श्री राजेश वर्मा ने बच्चों को उनके बेहतर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देकर समाज में नाम रोशन करने हेतु प्रेरित किया l बच्चे बैठक व्यवस्था पाकर बहुत ही खुश नजर आए l डीपीसी श्री बलवंत पटेल ने बताया कि कोई भी इक्षुक व्यक्ति इस पुनीत कार्य में अपना अमूल्य सहयोग प्रदान कर सकता है। इसके लिए जिला स्तरीय विभागीय कार्यालयों में संपर्क कर अथवा इस अभियान हेतु सृजित किए जाने वाले सोशल मीडिया ग्रुप से जुड़कर अभियान में सहभागी बनने हेतु सहमति दें सकते हैं। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री डी.एस. रघुवंशी, जिला परियोजना समन्वयक श्री बलवंत पटेल, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक श्री नारायण प्रसाद नायरे, ग्राम सरपंच, जन शिक्षक, शाला के शिक्षक एवं ग्राम वासी उपस्थित रहे l
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Department of School Education, Madhya Pradesh
#विद्या_आसन_अभियान
#Harda #हरदा