logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

काव्य तरंग–2026 में कवियों ने बांधा समां, मीनाक्षी त्रिपाठी का भव्य सम्मान


फतेहगंज पश्चिमी। उड़ान ग्लोबल स्कूल में स्वर्गीय श्री राजेन्द्र प्रसाद शर्मा की पुण्य स्मृति में आयोजित भव्य कवि सम्मेलन ‘काव्य तरंग–2026’ शनिवार को गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन स्कूल के डायरेक्टर सुधांशु शर्मा के निर्देशन में किया गया, जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों से आए ख्यातिप्राप्त कवियों ने अपनी सशक्त प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक विधि-विधान के साथ हुआ। इसके बाद शुरू हुए काव्य पाठ के दौर में हास्य, व्यंग्य, वीर एवं श्रृंगार रस की प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को साहित्यिक रंग में रंग दिया। ओजपूर्ण रचनाओं पर श्रोताओं ने जमकर तालियां बजाईं और कवियों का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की प्रधानाचार्य एवं वार्डन मीनाक्षी त्रिपाठी का माल्यार्पण, शॉल, स्मृति चिन्ह एवं सम्मान पत्र देकर भव्य स्वागत किया गया। सम्मान प्राप्त कर उन्होंने आयोजकों का आभार व्यक्त किया और कहा कि ऐसे साहित्यिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने उड़ान ग्लोबल स्कूल के डायरेक्टर सुधांशु शर्मा की सराहना करते हुए उनके संस्कारों की प्रशंसा की।
कार्यक्रम का सफल संचालन एवं संयोजन सुधांशु शर्मा द्वारा किया गया। अंत में उन्होंने सभी अतिथियों, कवियों एवं उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया।
समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, साहित्य प्रेमी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और भी बढ़ गई।

0
467 views

Comment