logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सिसौली क्षेत्र में भगवान परशुराम जन्मोत्सव को लेकर विशेष बैठक, 19 अप्रैल को निकलेगी शोभायात्रा

गढ़ रोड स्थित सिसौली क्षेत्र में भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी शोभायात्रा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए कार्ययोजना तैयार करना रहा।
बैठक के दौरान शोभायात्रा के मार्ग, व्यवस्थाओं, सुरक्षा और सामाजिक सहभागिता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित गणमान्य लोगों ने आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए अपने सुझाव भी साझा किए।
वक्ताओं ने कहा कि भगवान परशुराम जन्मोत्सव समाज को एकजुट करने और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने का महत्वपूर्ण अवसर है। सभी ने मिलकर इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर मनीष पहलवान अरविंद शर्मा, तरुण शर्मा, प्रशांत भारद्वाज, सुमित शास्त्री, सोनू पंडित डेरियो, अंकित शर्मा सिसौली, चिंकू कसाना, शशांक भारद्वाज और नानू पंडित सहित कई सम्मानित लोग मौजूद रहे। सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग का आश्वासन दिया।
बैठक के अंत में शोभायात्रा को अनुशासित और आकर्षक रूप देने के लिए विभिन्न टीमों के गठन का निर्णय लिया गया। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखा जा रहा

0
562 views

Comment