logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

छत्तीसगढ़ प्रेस वार्ता: महिलाओं को वोटर के तौर पर ही देखा जाता है. नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित होने के साथ 33 प्रतिशत आरक्षण के साथ हम नए युग में

करेंगे प्रवेश – सरोज पांडेय
नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल को रेखांकित करते हुए भाजपा नेत्री सरोज पांडेय ने कहा कि महिला आरक्षण को लेकर अब तक राजनीति हुई है. महिलाओं को वोटर के तौर पर देखा जाता था. अधिनियम पारित होने के साथ 33 प्रतिशत आरक्षण के साथ महिलाएं नए युग में प्रवेश करेंगी.

नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर भाजपा संसद के भीतर और बाहर दोनों जगह सक्रिय नजर आ रही है. अधिनियम को लेकर भाजपा आगामी 15 अप्रैल को राजधानी रायपुर में भव्य आयोजन करने जा रही है. इस संबंध में भाजपा नेत्रियों ने प्रेस कांफ्रेंस के जरिए मीडिया को जानकारी दी.

महिला एवं महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर राजधानी रायपुर के दीनदयाल ऑडिटोरियम में 15 अप्रैल को भव्य आयोजन होगा. आयोजन में सामाजिक संगठन के सदस्य, स्थानीय महिलाएं शामिल होंगी. महिला इसका नेतृत्व करेगी.

उन्होंने बताया कि लोकसभा स्तर पर नारी शक्ति पदयात्रा का आयोजन होगा. बाइक-स्कूटी रैली का कार्यक्रम किया जाएगा. सामाजिक एवं महिला सेलिब्रिटी की भागीदारी होगी. युवा एवं महिला मोर्चा के सदस्य शामिल होंगे. इसके अलावा अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. 2023 नारी शक्ति के तहत इन कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा.

भाजपा नेत्री सरोज पांडेय ने कहा कि जिस क्षेत्र में महिलाओं ने काम किया, वहां बेहतर काम किया है. अधिनियम के अस्तित्व में आने के बाद बड़ी संख्या में महिलाएं संसद में बैठेंगी. जो परिणाम है वो भारत के राजनीति को परिवर्तित करेगा. उस कार्यक्रम को संपादित करने जा रहे हैं.

2
0 views

Comment