logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भागलपुर-जमालपुर रेलखंड में चला सघन टिकट जांच अभियान,बिना टिकट 239 यात्री पकड़े गए,1 लाख 40 हज़ार जुर्माना वसूला

मुंगेर: पूर्व रेलवे के मालदा मंडल अंतर्गत भागलपुर-बरियारपुर-जमालपुर रेलखंड में गुरुवार को विशेष टिकट-जांच अभियान चलाया गया।इस दौरान यात्रियों की सुविधाओं का निरीक्षण भी किया गया और बिना टिकट यात्रा पर सख्ती बरती गई।

प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (PCCM) डॉ. उदय शंकर झा ने अभियान का नेतृत्व करते हुए इस रेलखंड के विभिन्न स्टेशनों का दौरा किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने यात्री सुविधाओं, साफ-सफाई, टिकट व्यवस्था और अन्य वाणिज्यिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं में सुधार और बेहतर रख-रखाव के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने यात्रियों से सीधे संवाद कर सेवाओं की गुणवत्ता को लेकर फीडबैक भी लिया,जिससे भविष्य में सुविधाओं को और बेहतर बनाया जा सके।

इस मौके पर एसीएम/टीसी मालदा तपस कुमार बिस्वास समेत अन्य वाणिज्यिक अधिकारियों की मौजूदगी में विशेष टिकट-जांच अभियान चलाया गया।अभियान का मुख्य उद्देश्य बिना टिकट और अनियमित यात्रा पर रोक लगाना था।

अभियान के दौरान कुल 239 मामले बिना टिकट या अनियमित यात्रा के पाए गए, जिनसे 1 लाख 40 हज़ार 1 सौ 55 रुपये जुर्माना वसूला गया।रेलवे अधिकारियों ने इसे यात्रियों में जागरूकता बढ़ाने और अनुशासन कायम करने की दिशा में अहम कदम बताया।

यात्रियों को डिजिटल सुविधाओं से जोड़ने के लिए RailOne ऐप के उपयोग के लिए भी प्रेरित किया गया, जिससे टिकट बुकिंग और यात्रा संबंधी जानकारी आसानी से मिल सके।
मालदा मंडल ने सभी यात्रियों से अपील की है कि वे वैध टिकट के साथ यात्रा करें और सुरक्षित, व्यवस्थित व यात्री-अनुकूल रेलवे वातावरण बनाए रखने में सहयोग दें।

0
12 views

Comment