logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मुंगेर में दिनदहाड़े घर के सामने से बाइक चोरी, CCTV में कैद हुआ चोर

मुंगेर: जिले में बाइक चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं।ताजा मामला बासुदेवपुर थाना क्षेत्र का है, जहां घर के बाहर खड़ी बाइक को दिनदहाड़े चोर लेकर फरार हो गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

दरअसल मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बासुदेवपुर इलाके का है, जहां बड़ी महुली निवासी आकाश राज ने थाने में आवेदन देकर अपनी बाइक चोरी की शिकायत दर्ज कराई है।पीड़ित के अनुसार, उनकी होंडा SP125 बाइक 6 अप्रैल 2026 को उनके घर के सामने से चोरी हो गई।

बताया जा रहा है कि पीड़ित का ड्राइवर संजीव कुमार सुबह करीब 10:30 बजे बाजार से लौटकर बाइक को घर के बाहर गली में खड़ी कर अंदर चला गया।करीब 12 बजे जब परिवार के लोग बाहर निकले तो बाइक वहां से गायब थी।फिलहाल पीड़ित ने बासुदेवपुर थाना में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।अब देखना होगा कि पुलिस कब तक चोर को गिरफ्तार कर पाती है।

वहीं मामले में मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया, जिसमें एक अज्ञात युवक बाइक लेकर फरार होता नजर आया।पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान में जुट गई है।

0
0 views

Comment