logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मुंगेर यूनिवर्सिटी का बड़ा फैसला: बिना फोटो-हस्ताक्षर फॉर्म रिजेक्ट,लेट हुए तो देना होगा...

मुंगेर: मुंगेर यूनिवर्सिटी ने पीजी छात्रों के परीक्षा फॉर्म को लेकर बड़ा बदलाव किया है।विश्वविद्यालय प्रशासन ने साफ कर दिया है कि इस बार बिना फोटो और हस्ताक्षर के भरे गए परीक्षा फॉर्म सीधे तौर पर अमान्य कर दिए जाएंगे।

परीक्षा विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार सत्र 2025-27 (रेगुलर) और 2024-26 व 2023-25 के बैकलॉग परीक्षार्थियों को निर्धारित तिथि के भीतर ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा फॉर्म भरना अनिवार्य होगा।

फोटो और हस्ताक्षर जरूरी, नहीं तो आवेदन रद्द

विश्वविद्यालय ने निर्देश दिया है कि सभी छात्र फॉर्म भरते समय अपना पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।बिना इन दोनों के आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

छात्रों को MU ID और जन्मतिथि के माध्यम से लॉगिन कर नया पासवर्ड जनरेट करना होगा।परीक्षा विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि फॉर्म भरने में किसी भी तरह की गलती के लिए छात्र स्वयं जिम्मेदार होंगे।कॉलेजों को निर्देश दिया गया है कि वे पहले से छात्रों को जरूरी दस्तावेज तैयार रखने के लिए सूचित करें।

लेट हुए तो लगेगा 100 रुपये अतिरिक्त शुल्क

परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि 11 अप्रैल से 13 अप्रैल तक निर्धारित की गई है।अगर कोई छात्र इस अवधि में फॉर्म नहीं भर पाता है, तो उसे 14 अप्रैल को विलंब शुल्क के साथ मौका दिया जाएगा।जिसमे परीक्षा शुल्क: 500 रुपये और विलंब शुल्क: 100 रुपये शामिल हैं।

विश्वविद्यालय ने छात्रों को सलाह दी है कि वे अंतिम समय का इंतजार न करें,क्योंकि सर्वर समस्या या अन्य तकनीकी दिक्कतों की स्थिति में परेशानी हो सकती है।

ऑनलाइन भरना होगा फॉर्म, कॉलेज में जमा करना अनिवार्य सभी छात्रों को विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा। फॉर्म भरने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर संबंधित कॉलेज में जमा करना जरूरी होगा।

कॉलेज स्तर पर सत्यापन के बाद ही एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।परीक्षा नियंत्रक की इस सख्ती के बाद पीजी छात्रों में हलचल बढ़ गई है।विश्वविद्यालय ने स्पष्ट कर दिया है कि नियमों का पालन नहीं करने पर फॉर्म सीधे खारिज कर दिया जाएगा।

0
24 views

Comment