logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

यूआईटी उत्सव 2026 में चौथे दिन खेल, संस्कृति और ज्ञान का शानदार संगम, छात्रों ने दिखाया दमखम

शहडोल 11 अप्रैल 2026- यूआईटी शहडोल में आयोजित यूआईटी उत्सव 2026 के चतुर्थ दिवस पर उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में अल्ट्राटेक विचारपुर के वाइस प्रेसिडेंट (माइंस) श्री एस.के.एच. कादरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने अपने संबोधन में इंडस्ट्री अकादमिक सहयोग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान एवं कौशल विकास के लिए प्रेरित किया।
खेल प्रतियोगिताओं में क्रिकेट मुकाबला आकर्षण का केंद्र रहा, जिसमें मैकेनिकल तृतीय वर्ष एवं चतुर्थ वर्ष के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। टॉस जीतकर गेंदबाजी करने उतरी तृतीय वर्ष की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 23 रनों से जीत दर्ज की।
कबड्डी में माइनिंग द्वितीय वर्ष ने प्रथम वर्ष को हराया, जबकि वॉलीबॉल में माइनिंग द्वितीय वर्ष ने तृतीय वर्ष को 2-1 से पराजित कर जीत हासिल की। बैडमिंटन (महिला वर्ग) के सेमीफाइनल में संचिता सेन ने नाजिया हसन को 2-1 सेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई। अब फाइनल मुकाबला संचिता सेन और बी. खुशी के बीच खेला जाएगा।
महिला वर्ग के खेलों में भी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला, जहां माइनिंग टीम ने मैकेनिकल टीम को 32-24 अंकों से हराया। कैरम प्रतियोगिता में 80 प्रतिभागियों में से शीर्ष 4 खिलाड़ी सेमीफाइनल में पहुंच चुके हैं, जिनके मुकाबले आगामी दिवस में आयोजित किए जाएंगे।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत वाद-विवाद, गायन, नृत्य एवं नाटक की आकर्षक प्रस्तुतियों ने पूरे आयोजन को जीवंत बना दिया। कार्यक्रम के सफल संचालन में श्री गोपाल प्रसाद मणिकपुरी, वैशाली श्रीवास्तव, नीला दवे, सुनैना सैलानी एवं डॉ. श्रीश चंद्रवंशी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

17
210 views

Comment