logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जनगणना 2027 की तैयारियां शुरू, स्वगणना शुरू....

देश में होने वाली जनगणना 2027 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। केंद्र सरकार ने इस महत्वपूर्ण कार्य को सफल बनाने के लिए सभी राज्यों और जिलों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। इस बार जनगणना को आधुनिक तकनीकों के माध्यम से अधिक सटीक और पारदर्शी बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
प्रशासन के अनुसार, जनगणना के दौरान पहली बार डिजिटल माध्यमों का व्यापक उपयोग किया जाएगा। नागरिक स्वयं भी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। इसके लिए पूरे भारत में समय सीमा निश्चित की गई है। इसके लिए आप पोर्टल के लिंक https://share.google/ORckRUEzTHblJtaht में लॉगिन करके स्वगणना कर सकते हैं। उत्तराखंड में १० अप्रैल २०२६ से २४ अप्रैल २०२६ तक आप स्व गणना कर सकते हैं। पोर्टल सुबह ६:०० बजे से रात्रि १२:०० बजे तक खुला रहेगा।
स्थानीय स्तर पर भी अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि वे घर-घर जाकर सही जानकारी एकत्र कर सकें। साथ ही, लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न अभियान चलाए जा रहे हैं, जिससे वे जनगणना में बढ़-चढ़कर भाग लें।

2
1929 views

Comment