जन्मभूमि से कर्मभूमि तक का प्रेरणादायक सफर — बागरा के प्रधानाचार्य खीम सिंह राठौड़ को जन्मदिन पर कोटि-कोटि बधाइयाँ
सियाणा (रामसिंह महेचा) निकटवर्ती ख
जन्मभूमि से कर्मभूमि तक का प्रेरणादायक सफर — बागरा के प्रधानाचार्य खीम सिंह राठौड़ को जन्मदिन पर कोटि-कोटि बधाइयाँ
सियाणा (रामसिंह महेचा) निकटवर्ती खंड गांव बागरा
संघर्ष, समर्पण और सफलता की मिसाल बन चुके बागरा के पीएम श्री राजकीय विद्यालय के प्रधानाचार्य खीम सिंह राठौड़ आज युवाओं के लिए प्रेरणा के स्रोत बने हुए हैं। साथ ही वे क्षत्रिय भोमिया राजपूत सेवा संस्थान, खंड बागरा के सलाहकार के रूप में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
उनका जीवन सफर “जन्मभूमि से कर्मभूमि” तक की एक अद्भुत प्रेरणादायक कहानी है। जिस विद्यालय में उन्होंने स्वयं 10वीं तक शिक्षा प्राप्त की, उसी विद्यालय में आज प्रधानाचार्य के रूप में कार्य करना उनके संघर्ष, लगन और दृढ़ संकल्प का जीवंत उदाहरण है।
साधारण परिवेश में पढ़ाई करते हुए उन्होंने अनेक चुनौतियों का सामना किया, लेकिन कभी हार नहीं मानी। उच्च शिक्षा के लिए बाहर जाकर कठिन परिश्रम और निरंतर प्रयास के बल पर उन्होंने सफलता हासिल की। वर्षों के संघर्ष के बाद जब वे अपने ही विद्यालय में प्रधानाचार्य बनकर लौटे, तो यह न केवल उनके लिए, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बन गया।
आज वे एक कुशल प्रशासक के साथ-साथ हजारों विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, प्रेरणास्रोत और आदर्श बन चुके हैं। उनके नेतृत्व में विद्यालय लगातार प्रगति की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। मैं
पत्रकार होने के नाते हमारा कर्तव्य है कि समाज के ऐसे प्रेरणादायक व्यक्तित्वों की सच्ची कहानियों को जन-जन तक पहुंचाया जाए। “सियाणा की आवाज़” के माध्यम से हम हमेशा सत्य के मार्ग पर चलते हुए हर छोटी-बड़ी समस्या और प्रेरणादायक घटनाओं को आप तक पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
उनके जन्मदिन के अवसर पर क्षेत्रवासियों, विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। सभी ने उनके संघर्षमय जीवन को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए कोटि-कोटि बधाइयाँ प्रेषित की।
सियाणा की आवाज़ रिपोर्टर रामसिंह महेचा सियाणा पत्रकार, Contact: 9869584777