logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

विशेष जेल लोक अदालतों का आयोजन 26 अप्रैल को

विशेष जेल लोक अदालतों का आयोजन 26 अप्रैल को

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती संगीता मदान के मार्गदर्शन में 26 अप्रैल 2026 को जिला मुरैना की जिला जेल सहित उपजेल अम्बाह, जौरा एवं सबलगढ़ में विशेष जेल लोक अदालतों का आयोजन किया जाएगा।
इन विशेष जेल लोक अदालतों के माध्यम से जेल में निरुद्ध विचाराधीन बंदियों के पात्र प्रकरणों—जैसे लघु अपराध, समझौता योग्य मामले, प्ली बार्गेनिंग से संबंधित प्रकरण तथा अन्य उपयुक्त आपराधिक मामलों एवं अपीलों—का आपसी सहमति के आधार पर त्वरित एवं प्रभावी निराकरण किया जाएगा।
विशेष जेल लोक अदालत के सफल क्रियान्वयन हेतु लीगल एड डिफेंस काउन्सेल के अधिवक्ताओं के साथ एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा अधिक से अधिक प्रकरणों का आपसी सहमति से निराकरण सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक रणनीति एवं कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई।
इस अवसर पर जिला विधिक सहायता अधिकारी, चीफ एल.ए.डी.सी.एस. मुरैना तथा संबंधित अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
-
#morena2026 #Morena

39
2073 views

Comment