logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अंबेडकर जयंती के अवसर पर कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु अधिकारियों को सौंपे गए दायित्व

अंबेडकर जयंती के अवसर पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु अधिकारियों को सौंपे गए दायित्व

मुरैना जिले में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिले के विभिन्न स्थानों पर आमसभाओं का आयोजन तथा चल समारोह (जुलूस) निकाले जाएंगे।
उक्त कार्यक्रमों के दौरान कानून-व्यवस्था सुचारु बनाए रखने हेतु कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर श्री अश्विनी कुमार रावत द्वारा विभिन्न अधिकारियों को आवश्यक दायित्व सौंपे गए हैं।
नगर निगम मुरैना के आयुक्त को निर्देशित किया गया है कि त्योहार के अवसर पर अग्निशमन वाहन (फायर ब्रिगेड) चालक सहित उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। इसी प्रकार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पदमेश उपाध्याय को आकस्मिक परिस्थितियों में त्वरित चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने तथा चिकित्सकों की ड्यूटी निर्धारित करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसके अतिरिक्त, चिकित्सकों सहित एंबुलेंस, आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा जिला चिकित्सालय में 24 घंटे आकस्मिक सेवाएं संचालित रखने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
साथ ही, समस्त अनुविभागीय दंडाधिकारी (एसडीएम) को अपने-अपने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें निर्देशित किया गया है कि वे अपने क्षेत्र में सतत उपस्थित रहकर अधीनस्थ कार्यपालिक दंडाधिकारियों की ड्यूटी सुनिश्चित करें।

39
1346 views

Comment