मेरठ कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने क्षेत्र में विभिन्न जगहों पर विकास कार्यों का किया लोकार्पण
मेरठ - कैंट विधानसभा क्षेत्र में निरंतर विकास कार्यों को आगे बढ़ाते हुए विधायक अमित अग्रवाल जी द्वारा विभिन्न स्थानों पर सड़क एवं नाली निर्माण कार्यों का लोकार्पण नारियल फोड़कर किया गया।
इसी क्रम में वार्ड 15 स्थित बागपत रोड की शिवम सुदर्शन कॉलोनी में पार्क के तीनों ओर लगभग 150 मीटर लंबी इंटरलॉकिंग टाइल्स द्वारा निर्मित सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का लोकार्पण किया गया, जिसकी कुल लागत लगभग ₹21.19 लाख है।
इसके अतिरिक्त वार्ड 15 के दिनेश विहार क्षेत्र में चन्द्र बोस जी के मकान से अमित अग्रवाल जी के मकान तक लगभग 170 मीटर लंबी इंटरलॉकिंग सड़क का लोकार्पण किया गया, जिसकी लागत लगभग ₹21.00 लाख है।
वार्ड 22 के गोलाबड क्षेत्र में मदन आटा चक्की से लाला जी की डेरी तक लगभग 150 मीटर लंबी इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण होने पर उसका लोकार्पण किया गया, जिसकी कुल लागत लगभग ₹17.10 लाख है। यह कार्य क्षेत्रवासियों की सुविधा एवं बेहतर आवागमन को ध्यान में रखते हुए कराया गया है।
साथ ही गगन विहार, रोहटा रोड क्षेत्र में श्री रामपाल ढाका के मकान से श्री सुरेश पाल के मकान तक लगभग 180 मीटर लंबी इंटरलॉकिंग सड़क का लोकार्पण किया गया, जिसकी लागत लगभग ₹21.00 लाख है।
इस अवसर पर विधायक अमित अग्रवाल जी ने कहा कि क्षेत्र का विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और जनता का सहयोग एवं विश्वास ही उन्हें निरंतर जनसेवा के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी इसी प्रकार विकास कार्यों की गति जारी रहेगी।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष भोपल प्रजापति, कपिल राही, रमेश गोलाबड, गोला प्रधान, विवेक त्यागी, दीपक गर्ग, सोनू तानिया, कुलदीप ठाकुर, प्रदीप भारद्वाज, आकाश तोमर सहित अनेक कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।