logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*मेजर जनरल भरत मेहतानी ने एनसीसी ग्रुप मुख्यालय, चंडीगढ़ का किया दौरा, प्रशिक्षण का लिया जायजा*

मनोज शर्मा, चंडीगढ़। मेजर जनरल भरत मेहतानी,अपर महानिदेशक, पीएचएचपी एंड सी निदेशालय, ने 08 अप्रैल 2026 को नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) के ग्रुप मुख्यालय, चंडीगढ़ का दौरा कर प्रशिक्षण गतिविधियों की समीक्षा की।
दौरे की शुरुआत गार्ड ऑफ ऑनर के साथ हुई। इसके उपरांत परमवीर चक्र विजेता कैप्टन विक्रम बत्रा को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु एक पुष्पांजलि समारोह आयोजित किया गया। उल्लेखनीय है कि कैप्टन विक्रम बत्रा भी अपने समय में एनसीसी कैडेट रहे थे।
इस दौरान अपर महानिदेशक का अधिकारियों से औपचारिक परिचय कराया गया तथा उन्हें ग्रुप मुख्यालय की गतिविधियों और संरचना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इसके पश्चात उन्होंने विभिन्न यूनिट्स, प्रशिक्षण क्षेत्रों एवं सिम्युलेटर सुविधाओं का निरीक्षण किया, जहां कैडेट्स ने अपने प्रशिक्षण कार्यक्रमों, व्यावहारिक कौशल और अनुशासन का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
दौरे का समापन अधिकारियों, स्टाफ एवं कैडेट्स के साथ एक संवादात्मक चाय सत्र के साथ हुआ। मेजर जनरल भरत मेहतानी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी कैडेटों से बातचीत कर उनका उत्साहवर्धन किया।
उन्होंने कैडेट्स के उच्च स्तर के प्रशिक्षण, अनुशासन और समर्पण की सराहना करते हुए सभी को राष्ट्र सेवा में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

1
0 views

Comment