logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

उत्तरप्रदेश के फतेहपुर जनपद मे भोजपुरी फिल्म “आधी रात” की शूटिंग शुरू, फतेहपुर की टीम कर रही निर्माण


फतेहपुर में भोजपुरी सिनेमा को बढ़ावा देने की दिशा में एक नई पहल के तहत फिल्म “आधी रात” की शूटिंग शुरू हो गई है। इस फिल्म की कहानी भोला दीक्षित और संध्या राज ने मिलकर लिखी है, जो सामाजिक और मनोरंजक तत्वों का संगम बताई जा रही है।
फिल्म का निर्देशन भोला दीक्षित और ध्यानचंद कुमार कर रहे हैं, जबकि इसके निर्माता भी भोला दीक्षित के साथ मुकेश मौर्य हैं। खास बात यह है कि फिल्म के निर्देशन और निर्माण दोनों की जिम्मेदारी भी भोला दीक्षित ने संभाली है।
इस प्रोजेक्ट में “भोला गैंग फतेहपुर” की पूरी टीम सक्रिय रूप से जुटी हुई है। फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में भोला दीक्षित, शिव सागर मौर्य, सीमा शर्मा, बीपी कुमार, राजकुमार पटेल और हिमांशु पटेल सहित अन्य कलाकार नजर आएंगे।
फिल्म की सिनेमैटोग्राफी की जिम्मेदारी पिंटू कुमार संभाल रहे हैं।
स्थानीय स्तर पर तैयार हो रही इस फिल्म को लेकर क्षेत्र के कलाकारों और दर्शकों में उत्साह देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि “आधी रात” भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक नई पहचान बनाने की कोशिश

13
963 views

Comment