प्यार के जाल में फंसाकर।
नशीले पदार्थ बिकवाती थी महिला कांस्टेबल
जयपुर में ‘ऑपरेशन क्लीन स्वीप’ के तहत शास्त्री नगर थाना पुलिस और जिला विशेष शाखा (डीएसटी) उत्तर ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में महिला होमगार्ड समेत दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 150 ग्राम एमडी, करीब दो किलो गांजा और एक स्कूटी बरामद की है। दोनों मामलों में संबंधित थानों में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महिला होमगार्ड 125 ग्राम MD और गांजे के साथ गिरफ्तार
पुलिस उपायुक्त (उत्तर) करण शर्मा ने बताया कि पहले मामले में हनुमान नगर द्वितीय, लालचंदपुरा निवासी मीनू गुप्ता को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 125 ग्राम एमडी और करीब दो किलो गांजा बरामद हुआ है। इस संबंध में थाना खोरा बीसल में मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी महिला राजस्थान होमगार्ड में कार्यरत थी।