ब्रेकिंग न्यूज़ ..
उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़
गैस एजेंसी पर ताला, कई दिनों से सिलेंडर न मिलने पर उपभोक्ता परेशान
हापुड़ जिले के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत स्थित कल्कि भगवान गैस एजेंसी पर ताला लटका होने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि 2 अप्रैल से लेकर 3, 4 और 8 अप्रैल तक की बुकिंग होने के बावजूद भी लोगों को गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।एजेंसी संचालक से वार्ता के दौरान जानकारी दी गई कि पीछे से सप्लाई की गाड़ी नहीं पहुंची है, जिसके कारण वितरण कार्य बाधित है। हालांकि, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि गैस की आपूर्ति कब तक सामान्य हो पाएगी।गैस सिलेंडर न मिलने से क्षेत्र के लोग पिछले कई दिनों से परेशान हैं और उन्हें रोजमर्रा के कामकाज में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं ने प्रशासन से जल्द समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
- साभार