logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

महिला का मंगलसूत्र से गला घोंटकर हत्या, कोतरारोड़ पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्या खुलासा


लिव-इन पार्टनर ने मंगलसूत्र से गला घोंटकर की थी महिला की हत्या, मर्ग जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हत्या की पुष्टि
आरोपी को हत्या और साक्ष्य छिपाने के अपराध में पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमांड पर
एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश— “गंभीर अपराधों में दोषियों को कड़ी सजा दिलाना हमारी प्राथमिकता है, पुलिस ठोस साक्ष्यों के साथ प्रभावी कार्रवाई कर न्यायालय में मजबूत चालान पेश करेगी”
8 अप्रैल, रायगढ़ । कोतरारोड़ पुलिस द्वारा महिला की संदिग्ध मौत के मामले में गंभीर जांच करते हुए हत्या का खुलासा किया गया है। दिनांक 01.04.2026 को जिंदल अस्पताल पतरापाली से धनेश्वरी विश्वकर्मा (32 वर्ष) निवासी पोड़ीभाठा अकलतरा, जिला जांजगीर-चांपा की आकस्मिक मृत्यु की सूचना प्राप्त होने पर थाना कोतरारोड़ में मर्ग कायम कर पंचनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्यवाही की गई। जांच दौरान मृतिका का प्राप्त पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चिकित्सक द्वारा मृत्यु का कारण गले पर दबाव से दम घुटना बताते हुए इसे “होमीसाइडल” घोषित किया गया, जिससे मामला हत्या का उजागर हुआ।
🔹 क्या है घटना, कैसे हुआ खुलासा -
मृतिका धनेश्वरी विश्वकर्मा किरोडीमल नगर के दिनांक 01.04.2026 को जिंदल अस्पताल पतरापाली में आकस्मिक मौत की सूचना अस्पताली तहर्रिर के माध्यम से थाना कोतरारोड़ को प्राप्त हुई जिस पर थाना कोतरारोड़ में मर्ग क्र. 17/26 धारा 194 बीएनएसएस पंजीबद्ध कर जांच पंचानामा कार्यवाही कर मृतिका के शव का पोस्ट मार्टम कराया गया, जिसका पीएम रिपोर्ट कल प्राप्त हुआ है, पीएम रिपोर्ट पर मृत्यु को “होमीसाइडल” लेख करते हुए पीएमकर्ता चिकित्सक द्वारा मृतिका के गले में दबाब होने से दम घुटने के कारण से मृतिका की मृत्यु होना लेख किया गया है। मामला संदेहा�

80
1875 views

Comment