बिहारीगढ़ में झाड़ियों की अवैध तस्करी का खुलासा, वन कर्मियों पर मिलीभगत के आरोप!
बिहारीगढ़ क्षेत्र के मोहंड जंगल से झाड़ियों की अवैध कटाई और तस्करी का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर ट्रॉली को सीज कर दिया है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस अवैध कटान में कुछ वन कर्मियों की मिलीभगत भी हो सकती है, जिससे पूरे मामले ने गंभीर रूप ले लिया है।
वन विभाग ने जांच शुरू कर दी है और निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। अब देखना होगा कि जांच में क्या सच्चाई सामने आती है।
👉 क्या वाकई इसमें अंदरूनी मिलीभगत है या सिर्फ आरोप?
👉 आपकी क्या राय है, कमेंट में जरूर बताएं