logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जहाज़पुर हॉस्पिटल को मिली सोनोग्राफी की सौगात


जहाज़पुर। क्षेत्रवासियों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। जहाज़पुर के सरकारी हॉस्पिटल में अब सोनोग्राफी मशीन की सुविधा शुरू हो गई है। इस नई सुविधा से गर्भवती महिलाओं सहित अन्य मरीजों को अब जांच के लिए दूर-दराज के शहरों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
अब तक सोनोग्राफी की सुविधा नहीं होने के कारण मरीजों को भीलवाड़ा या अन्य शहरों का रुख करना पड़ता था, जिससे समय और पैसे दोनों की परेशानी उठानी पड़ती थी। लेकिन अब हॉस्पिटल में ही यह सुविधा मिलने से स्थानीय लोगों को काफी राहत मिलेगी।
स्थानीय नागरिकों ने इस सुविधा के लिए सरकार और चिकित्सा विभाग का आभार व्यक्त किया है। लोगों का कहना है कि इससे क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा और जरूरतमंद मरीजों को समय पर इलाज मिल सकेगा।
डॉक्टरों का भी मानना है कि सोनोग्राफी मशीन आने से गंभीर बीमारियों की समय पर जांच संभव हो पाएगी, जिससे मरीजों को बेहतर उपचार मिल सकेगा।

16
895 views

Comment