logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पायोनियर ने मनाया नया टोला बोरवा में फसल प्रदर्शनी कार्यक्रम P33218 मक्का साबित हो रहा किसानों के लिए वरदान

ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन न्यूज़
नौगछिया 8अप्रैल
नवगछिया प्रखण्ड के नया टोला बोरवा गाँव में पायोनियर संकर मक्का P33218 का फसल प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्रीय प्रतिनिधि रौशन कुमार खां के द्वारा किया गया । दर्जनों किसानो को छोटेलाल मंडल के खेत में ले जाकर खड़े फसल के गुणवत्ता से अवगत कराया गया। मौके पर उपस्थित पायोनियर के अधिकारी मनोज कुमार ने किसानों को बताया कि P33218 मक्का इस क्षेत्र के किसानों के लिए वरदान साबित हो रहा है क्योंकि जिन किसानों के खेत में उखड़ा का प्रकोप है ऐसे खेत में यह मक्का परिपक्व होने तक हरा-भरा बना रहता है और दमदार उपज प्रदान कर अन्य मक्के की तुलना में किसानों को ज्यादा मुनाफा प्रदान करता है।
स्थानीय किसान छोटेलाल मंडल जिनके खेत में P33218 मक्का लगा था ने बताया कि यह मक्का किसानों के लिए बहुत ही लाभदायक है क्योंकि जहाँ अन्य मक्का विछले साल इस खेत में दाना बनने के समय सूख गया था वहीं आज मेरे खेत में P33218 मक्का बिल्कुल स्वस्थ होकर कटने के लिए तैयार है। इसके भुट्टे का आकार बड़ा और अधिकतर एक सामान है। बलड़ी इसकी पतली है। पौधा गिरने के प्रति सहनशील है। इन सभी खाशीयत की वजह से P33218 मक्का हम किसानों के लिए वरदान साबित होगा।
मौके पर अशोक मंडल, मनोहर मंडल, अपरेन्द्र मंडल, प्रसादी मंडल योगेन्द्र मंडल, विपिन मंडल आदि दर्जनों किसानों ने P33218 मक्‌का के फसल प्रदर्शनी कार्यक्रम को देखकर काफी उत्साहित हुए और P35218 मक्का के फसल की सराहना करते हुए इसी मक्का को बुआई करने का संकल्प लिया।

21
2025 views

Comment