logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

विधायक निधि से सड़क व नाली निर्माण कार्य का हुआ लोकार्पण।

विकास खण्ड बाँकेगंज के ग्राम सभा डाटपुर (मजरा भीखमपुर) में विधायक क्षेत्र विकास निधि वर्ष 2025-26 के अंतर्गत सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का लोकार्पण किया गया। यह कार्य गाँव में गजोधर लाल शाक्य के मकान पैंटिंग रोड से अम्बेडकर पार्क तिराहा तक इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण के रूप में कराया गया है।
इस लोकार्पण कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक श्री रोमी साहनी (विधायक, 137 पलिया) द्वारा किया गया। उनके कर-कमलों से इस जनहितकारी परियोजना का उद्घाटन संपन्न हुआ।
ग्रामीणों ने इस विकास कार्य के लिए खुशी जताई और कहा कि इससे आवागमन में सुविधा के साथ-साथ जल निकासी की समस्या से भी राहत मिलेगी।
कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, लखीमपुर-खीरी द्वारा इस निर्माण कार्य को पूरा कराया गया है।

26
1721 views

Comment