logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अंजना पटेल क्रांति सूर्य टंट्या भील विश्वविद्यालय, खरगोन की कार्य परिषद सदस्य मनोनीत


खरगोन/अंजड़, दिनांक —
जनजाति समाज की गौरव एवं मातृशक्ति श्रीमती अंजना पटेल को क्रांति सूर्य टंट्या भील विश्वविद्यालय की कार्य परिषद (Executive Council) का सदस्य मनोनीत किया गया है। यह नियुक्ति मध्य प्रदेश राज्यपाल सचिवालय द्वारा जारी आदेश के तहत प्रदान की गई है।
अंजना पटेल का छात्र जीवन से ही सक्रिय और प्रभावी योगदान रहा है। जब छात्र संघ चुनाव मेरिट के आधार पर होते थे, उस समय वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में जुड़ी रहीं और सर्वाधिक अंक प्राप्त कर छात्र संघ अध्यक्ष भी बनीं। इसके साथ ही वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से संबद्ध राष्ट्रीय सेविका समिति में भी सक्रिय रहीं तथा संघ शिक्षा वर्ग प्रथम वर्ष का प्रशिक्षण प्राप्त किया।
वर्तमान में अंजना पटेल अंजड़ स्थित शासकीय अमृतानंद महाविद्यालय में युथ सेल में राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वे वनवासी कल्याण परिषद की प्रांत टोली एवं क्षेत्र शिक्षा समिति की सदस्य भी हैं।
व्यवसाय से कृषक एवं अधिवक्ता अंजना पटेल बीते 16 वर्षों से लगातार सामाजिक एवं जनजाति समाज के उत्थान के लिए कार्य कर रही हैं। महिलाओं के सशक्तिकरण, शिक्षा और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में उनका विशेष योगदान रहा है।
उनकी इस महत्वपूर्ण नियुक्ति पर विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है। साथ ही मंगुभाई पटेल एवं विश्वविद्यालय प्रशासन के प्रति आभार प्रकट किया गया है।
इस अवसर पर अंजना पटेल ने कहा कि वे अपने दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं लगन के साथ करते हुए जनहित और छात्रहित में कार्य करेंगी।

1
12 views

Comment