logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रायबरेली मे गैस रिसाव से लगी आग में झुलसे दंपति की इलाज के दौरान मौत, गांव में मचा कोहराम


रायबरेली जनपद के सरेनी थाना क्षेत्र में बीते सोमवार की रात को थाना क्षेत्र के एक गांव में खाना बनाते समय सिलेंडर से हुए रिसाव से आग लग गई। इससे दंपति झुलस गए। परिजन दोनों को अस्पताल ले गए, जहां के चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन हालत ज्यादा नाजुक होने के चलते जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने दोनों को लखनऊ रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान रात करीब 12:00 बजे दोनों की मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सरेनी थाना क्षेत्र के लाला खेड़ा मजरा 74 गांव के रहने वाले छेदीलाल की पत्नी मालती देवी (उम्र करीब 50 वर्ष) बीती रात करीब 8:00 बजे घर में गैस पर खाना बना रही थीं। तभी सिलेंडर में गैस रिसाव हुआ और भीषण आग लग गई, जिससे वह झुलस गईं।
मालती के शोर मचाने पर बचाने दौड़े पति छेदीलाल भी झुलस गए। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई और दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से हालत अधिक नाजुक होने पर दोनों को लखनऊ रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान रात करीब 12:00 बजे दोनों की मौत हो गई।
घटना से परिवार में मातम पसरा हुआ है। बेटे रंजीत (27 वर्ष), अजीत (24 वर्ष) और बेटी लक्ष्मी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

24
4223 views

Comment