नियमित सफाई नहीं होने पर होगी कार्रवाई
लालसोट
स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत ग्राम पंचायतों में सफाई व्यवस्था को लेकर मंगलवार को पंचायत समिति सभागार में विकास अधिकारी बाबूलाल मीना ने ग्राम विकास अधिकारियों की मिटिंग ली।
बैठक में विकास अधिकारी ने साफ चेतावनी दी कि यदि गांवों में सफाई नहीं होगी तो संबंधित कार्मिकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी ग्राम पंचायतों को निर्देश दिए कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होने तक अपने स्तर पर सफाई कार्य जारी रखें।
साथ ही विकास अधिकारी ने ग्राम पंचायतों को स्वच्छता समितियों की बैठकें आयोजित करने और रिकार्ड संधारण करने के निर्देश भी दिए। बैठक में प्रभारी कमलेश मीना और ब्लॉक समन्वयक संतोष शर्मा ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के उद्देश्य और कार्यों की जानकारी दी।