logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

महोत्सव के रूप में मनेगा परशुराम जन्मोत्सव समग्र ब्राह्मण समाज संग परशुराम सेना के आवाहन पर अशोकवाटिका में हुई बैठक

परशुराम जन्मोत्सव को महोत्सव का स्वरूप देने समग्र ब्राह्मण समाज संग परशुराम सेना के द्वारा अशोक वाटिका सरकंडा में प्रथम बैठक आहूत की गई

इस अवसर पर समग्र ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ जनों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर एकजुटता एवं सामाजिक समरसता का सन्देश दिया

बैठक में सर्वे सहमति से निर्णय लिया गया कि इस बार परशुराम जन्मोत्सव को महोत्सव के रूप में चार दिवसीय आयोजन किया जाएगा समाज के सभी युवा वरिष्ठ एवं मातृशक्ति इस आयोजन को भव्य रूप प्रदान करेंगे कार्यक्रम में 18 अप्रैल को लोखंडी में भगवान परशुराम जी की पूजा अर्चना की जाएगी 19 अप्रैल को युवाओं के द्वारा आनंदा इंपिरियल होटल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा 20 अप्रैल को सरयूपाली पाली ब्राह्मण समाज भवन में पूजा अर्चना व भोग प्रसाद वितरण किया जाएगा 21 अप्रैल को दयालबंद स्थित शीतला माता से देवकीनंदन स्कूल तक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी जिसमें विभिन्न प्रकार की जीवंत झांकी मुख्य रूप से रहेंगे बैठक में डॉक्टर प्रदीप शुक्ला, अरविंद दीक्षित, महेश कुमार, मोहन देव पुजारी, विनय शर्मा,चंद्र प्रकाश बाजपेई, संजय शर्मा, एचडी बड़गैया ,महेश दुबे, संजीव पांडेय, महेश शर्मा,राजकुमार तिवारी, विवेक दुबे, चित्रलेखा तिवारी, विभा गौराहा, नेहा पांडे,गीत तिवारी, आशुतोष तिवारी, उमाशंकर शर्मा, सुदेश दुबे आदि विप्रजन अधिक संख्या में उपस्थित थे।

1
823 views

Comment