logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

घात लगाए बैठे गुलदार के हमले में बुजुर्ग की मौत

घात लगाए बैठे गुलदार के हमले में बुजुर्ग की मौत
उत्तराखंड देहरादून की तहसील विकासनगर
👉सहसपुर के चौहडपुर रेंज की चांदपुर बीट में घात लगाकर बैठे गुलदार ने लकड़ी लेने जंगल में गए बुजुर्ग सहसपुर निवासी इरफान पुत्र सानी उम्र 57 वर्ष हमला किया जिससे बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से वन विभाग के खिलाफ ग्रामीणों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। मृतक इरफ़ान मज़दूरी का काम करता था। उसी से परिवार का पालन पोषण करता था उसकी मौत की खबर सुनते हैं। घर में और गाँव में मातम छा गया ग्रामीणों की मांग है।मृतक के परिवार को वन विभाग द्वारा आर्थिक सहायता दी जाए जंगल से सटे इलाके में गश्त बढ़ाई जाए। ताकि आगे ऐसी घटना न घटे। क्षेत्रीय विधायक सहदेव सिंह पुंडीर भी पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचे हर संभव मदद करने की बात भी कही।
👉छरबा के वार्ड नंबर 10 में कई बार गुलदार को देखा गया। इसकी शिकायत वन विभाग को भी की गई समय रहते विभाग कार्रवाई करता तो ये घटना न घटती।
हालांकि वन विभाग गश्त करती है लेकिन उसके बावजूद भी ठोस कार्रवाई करने पड़ेगी। ताकि इस तरह की घटनाएं न हों सके✍️

4
637 views

Comment