logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

शनिमंदिर–छठघाट मरीन ड्राइव सड़क निर्माण का निरीक्षण, गुणवत्ता व तेजी पर जोर


रायगढ़। शहर की बहुप्रतीक्षित शनिमंदिर छठघाट मरीन ड्राइव मार्ग के निर्माण कार्य का महापौर श्री चौहान एवं निगम आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। अधिकारियों ने स्थल पर पहुंचकर निर्माण की प्रगति देखी और संबंधित ठेकेदार व विभागीय अमले को गुणवत्ता बनाए रखते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
महापौर ने कहा कि यह मार्ग शहर के विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण कड़ी साबित होगा। लगभग 70 वर्षों बाद ऐसा चौक और सड़क विकसित हो रही है, जो शहर की चारों दिशाओं को जोड़ते हुए यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाएगी। इससे अंदरूनी सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा और नागरिकों को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।
निगम आयुक्त ने बताया कि प्रगति नगर मरीन ड्राइव बनने से खर्रा घाट से छठ घाट तक सीधा और सुगम मार्ग उपलब्ध होगा। भविष्य में इस सड़क को बोदा टिकरा पुल तक विस्तारित करने की योजना है, जिससे बाहरी क्षेत्रों और हाईवे तक पहुंच और आसान होगी।
निरीक्षण के दौरान निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जांच की गई और स्पष्ट निर्देश दिए गए कि किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। इस अवसर पर एमआईसी सदस्य श्री सुरेश गोयल, श्री मुक्तिनाथ बबुआ सहित निगम के अधिकारी, इंजीनियर व ठेकेदार उपस्थित रहे।

39
1383 views

Comment