logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ईंट भट्टा हत्याकांड: 106 घंटे बाद पुलिस की पकड़ में दो आरोपी। मुख्य आरोपी सहित एक साथी अभी भी पकड़ से दूर।

रावलामंडी . क्षेत्र के चक 365 हेड स्थित ईंट भट्टे पर 1 तारीख की रात हुए हत्याकांड में 106 घंटे बाद पुलिस की गिरफ्त में आए दो आरोपी। गिरफ्त आरोपियों में गुरचरण सिंह, व गुरजंट सिंह उर्फ जन्टा पुत्र बख्तावर सिंह को पुलिस ने मंगलवार को घड़साना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। अभी भी दो आरोपी जिसमें एक मुख्य सहित एक उस का साथी पुलिस की पकड़ से दूर है। सीआई बलवंत कुमार ने बताया कि इन फरार आरोपियों को भी पुलिस जल्द गिरफ्तार कर लेगी।

गौरतलब है कि बुधवार रात उधार के पैसों के लेन-देन को लेकर ईंट भट्टे पर मजदूरों के बीच विवाद हो गया था, जो बाद में हिंसक झगड़े में बदल गया। इस दौरान वार्ड नंबर 12 निवासी 28 वर्षीय भादर सिंह पुत्र भजन सिंह के सिर पर गंभीर चोट लगने से वह घायल हो गया, जबकि कालूवाला निवासी अमरीक सिंह भी घायल हुआ।

दोनों घायलों को रावला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद भादर सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बीकानेर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

मामले में उस रात ड्यूटी पर तैनात एएसआई सहीराम चौहान द्वारा उच्च अधिकारियों को समय पर सूचना नहीं देने की बात भी सामने आई है, जिसके चलते आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी है, लेकिन अब तक तीन आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

8
772 views

Comment