logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सायला क्षेत्र में करोड़ों की जमीन धोखाधड़ी का मामला, ग्रामीणों में भारी आक्रोश सियाणा सायला जालोर क्षेत्र में जमीन से जुड़े एक बड़े फर्जीवाड़े का मा

सायला क्षेत्र में करोड़ों की जमीन धोखाधड़ी का मामला, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

सियाणा सायला जालोर क्षेत्र में जमीन से जुड़े एक बड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है, जिसमें करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी होने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। जानकारी के अनुसार, बेंगलुरु में निवास कर रहे प्रवासी भाइयों से लगभग 5.51 करोड़ रुपये की ठगी किए जाने की बात सामने आई है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पीड़ित परिवार ने पड़ोसी गांव आसाणा में खसरा भूमि को विधिवत भुगतान कर खरीदकर रजिस्ट्री करवाई थी। लेकिन बाद में विनोद जैन नामक व्यक्ति द्वारा खुद को जमीन का वास्तविक मालिक बताकर कथित रूप से फर्जीवाड़ा किया गया। इस पूरे घटनाक्रम में फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से रजिस्ट्री करवाने की बात भी सामने आ रही है, जो जांच का विषय है।
चौंकाने वाली बात यह भी है कि रजिस्ट्री के मात्र दो दिन बाद ही उल्टा जमीन खरीदने वाले परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा दिया गया, जिससे मामला और अधिक संदिग्ध बन गया है। सूत्रों के अनुसार, इस फर्जीवाड़े में 10 से 15 लोगों की संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है, साथ ही प्रशासनिक मिलीभगत की भी चर्चा हो रही है।
इस घटना के विरोध में स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों ने सामूहिक बैठक कर न्याय की मांग को लेकर आगे की रणनीति बनाई है। उनका कहना है कि जब तक दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
ग्रामीणों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। क्षेत्र में इस मामले को लेकर तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है और मीडिया भी लगातार इस मुद्दे पर नजर बनाए हुए है।

51
1435 views

Comment