logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

स्कूलों में लगेगा ‘कोर्ट वाली दीदी’ बॉक्स

झालावाड़| जिले के सरकारी व निजी स्कूलों में कक्षा 8 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 7 अप्रैल से ‘ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूसडे’ अभियान शुरू किया जाएगा। इसके तहत हर माह के प्रथम व तृतीय मंगलवार को बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, उनके अधिकारों, रिपोर्टिंग सिस्टम व शिकायत निवारण की जानकारी दी जाएगी।
अभियान के तहत सभी स्कूलों में ‘कोर्ट वाली दीदी’ शिकायत बॉक्स लगाए जाएंगे, जिनमें विद्यार्थी उत्पीड़न, भेदभाव, मारपीट, साइबर अपराध, शैक्षणिक, स्वास्थ्य व भावनात्मक समस्याओं से जुड़ी शिकायतें डाल सकेंगे। शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और शिकायतें सीधे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तक पहुंचकर त्वरित निस्तारण किया जाएगा। स्कूलों में विधिक साक्षरता क्लब भी बनाएंगे।


Aima media jhalawar

1
9 views

Comment