logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

समाजवादी किसान-मजदूर सम्मेलन का आयोजन

सहारनपुर के देवबंद क्षेत्र के खेड़ामुगल गांव में समाजवादी किसान-मजदूर सम्मेलन का आयोजन किया गया।

सम्मेलन में किसानों और मजदूरों की समस्याओं पर चर्चा के साथ 2027 के चुनाव को लेकर भी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया।


सहारनपुर: देवबंद के खेड़ामुगल में आयोजित इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव हाफ़िज़ उस्मान शामिल हुए। कार्यक्रम में किसानों, मजदूरों और क्षेत्रीय लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं और हाथ उठाकर अखिलेश यादव को 2027 में दोबारा उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।

अपने संबोधन में हाफिज उस्मान ने कहा कि 2027 में पीडीए की सरकार बनने जा रही है और सभी वर्गों को बराबरी का अधिकार मिलेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभी से पूरी ताकत के साथ चुनाव की तैयारी में जुटने की अपील की। इस दौरान अन्य दलों से आए कई नेताओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण की। हाफिज उस्मान और चौधरी रूद्रसेन ने उन्हें पटका और लाल टोपी पहनाकर पार्टी में शामिल कराया। कार्यक्रम में चौधरी परविंदर, चौधरी इंदरसेन, विपिन एडवोकेट, चौधरी झवल सिंह, डॉ अजीत सिंह, मोहम्मद लुकमान, सादात उस्मान और फहद उस्मान सहित कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

5
300 views

Comment