फ्रांस की सरकार ने मुसलमानों की सालाना सबसे बड़े महा-सम्मेलन पर रोक लगा दी है। राजधानी पेरिस की पुलिस प्रमुख पैट्रिस फॉर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म
फ्रांस की सरकार ने मुसलमानों की सालाना सबसे बड़े महा-सम्मेलन पर रोक लगा दी है।
राजधानी पेरिस की पुलिस प्रमुख पैट्रिस फॉर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर गुरुवार को जानकारी देते हुए कहा कि फ्रांस के मुसलमानों की 40वीं सालाना बैठक नहीं होगी।
उन्होंने इस कार्यक्रम को बैन करने का कारण आतंकी हमले की आशंका बताया।
पैट्रिस फॉर ने लिखा कि गृह मंत्री लॉरेंट नूनेज के अनुरोध पर 3 अप्रैल से 6 अप्रैल तक पेरिस-ले बॉर्गेट प्रदर्शनी केंद्र में होने वाली इस बैठक पर रोक लगा दी गई है।
#FranceNews