*हल्का दरोगा पर अवैध खनन के आरोप, शिकायत पहुंची एसएसपी तक...*
*बिहारीगढ़ समाचार*
थाना क्षेत्र स्थित कुरड़ीखेड़ा गांव के आस-पास हल्का दरोगा की मिली भग
*हल्का दरोगा पर अवैध खनन के आरोप, शिकायत पहुंची एसएसपी तक...*
*बिहारीगढ़ समाचार*
थाना क्षेत्र स्थित कुरड़ीखेड़ा गांव के आस-पास हल्का दरोगा की मिली भगत से चल रहे अवैध खनन की शिकायत एसएसपी सहारनपुर अभिनंदन सिंह तक पहुंच चुकी है। कल सोमवार को मामले की लिखित शिकायत करते हुए ग्रामीणों ने बताया कि हलका दरोगा की मिली भगत से क्षेत्र में अवैध खनन, गरीबो की जमीनों पर जबरन कब्जे तथा अवैध कटान सहित तमाम तरह के गैर कानूनी कार्य किए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि एसएसपी द्वारा ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से लिया गया है तथा आश्वसन दिया है कि तमाम आरोपों की निष्पक्ष जांच कराकर आरोपी के खिलाफ दोषी पाए जाने पर नियमानुसार विभागीय करवाई अमल में लाई जाएगी।
*रिपोर्ट - Rao Shokeen @raodigitalindia