logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नदी में नहाने गई महिला की डूबने से हुई मौत पूरे गांव में छाया मातम


जबलपुर। सालीवाड़ा क्षेत्र के कटिया घाट पर एक 38 वर्षीय महिला की नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतका की पहचान भीटा गांव निवासी रंजीता बर्मन के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, रंजीता बर्मन अपनी छोटी बच्ची के साथ खेरे माई मंदिर के पीछे स्थित घाट पर स्नान करने गई थी। इसी दौरान नहाते समय अचानक उसका पैर फिसल गया या वह गहरे पानी में चली गई, जिससे वह संतुलन नहीं बना सकी और नदी की धारा में डूब गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस टीम और स्थानीय ग्रामीण तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीण दीपचंद बर्मन ने साहस का परिचय देते हुए नदी में छलांग लगाई और काफी मशक्कत के बाद महिला को बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

9
681 views

Comment