logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सड़क, बिजली और पानी से होगा गांव का समग्र विकास - विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर

सड़क, बिजली और पानी से होगा गांवों का समग्र विकास: विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर

दिमनी में विकास को मिली रफ्तार: 9.73 करोड़ के निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री Narendra Singh Tomar ने कहा है कि प्रदेश सरकार के लिए सड़क, बिजली और पानी सर्वोच्च प्राथमिकताएं हैं तथा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि विकास की रोशनी हर गांव तक पहुंचे और कोई भी क्षेत्र इससे अछूता न रहे। उन्होंने यह बात सोमवार को दिमनी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बड़ागांव में 973 लाख रुपये (9.73 करोड़) की लागत के विभिन्न निर्माण कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।
श्री तोमर ने कहा कि प्रदेश सरकार बिना किसी भेदभाव के विकास कार्यों को गति दे रही है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि किसान की समृद्धि ही प्रदेश और देश की समृद्धि का आधार है। सरकार किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है तथा आने वाले समय में विकास कार्य और अधिक तीव्र गति से आगे बढ़ेंगे, जिसमें जनसहभागिता की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
इस अवसर पर उन्होंने ग्राम बड़ागांव में नावली से अजनौधा मार्ग तक 767 लाख रुपये की लागत से बनने वाली 10.50 किलोमीटर लंबी सड़क का भूमिपूजन किया। साथ ही, बड़ागांव-नावली मार्ग पर 206 लाख रुपये की लागत से निर्मित 3.50 किलोमीटर लंबी सड़क का लोकार्पण भी किया। उन्होंने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीणों को बेहतर आवागमन सुविधाएं मिलेंगी और क्षेत्र के आर्थिक व सामाजिक विकास को नई गति मिलेगी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद श्री शिवमंगल सिंह तोमर ने कहा कि जिले के विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। बुधारा से टेंटरा तक क्षेत्र में सड़क, पुल-पुलिया, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि किसान सम्मान निधि सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से गरीब और किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
इस कार्यक्रम में समाजसेवी श्री कमलेश कुशवाह, पूर्व मंत्री श्री मुंशीलाल, पूर्व विधायक श्री सूबेदार सिंह रजौधा, श्री बलवीर डंडोतिया, डॉ. योगेशपाल गुप्ता, जनपद अध्यक्ष अंबाह सुश्री मधुरिमा तोमर सहित अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, सरपंच और आसपास की पंचायतों के बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
-
#JansamparkMP #morena2026 #Morena #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh

70
1273 views

Comment