logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित कार डिवाइडर तोड़ते हुए पलटी, बाल-बाल बचे लोग



प्रयागराज: सिविल लाइंस स्थित मैक्स शोरूम के सामने आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब तेज रफ्तार से आ रही एक अनियंत्रित कार डिवाइडर को जोरदार टक्कर मारते हुए सड़क पर पलट गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि डिवाइडर का एक हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना के तुरंत बाद कार में सवार दो युवक मौके का फायदा उठाकर वहां से फरार हो गए। गनीमत यह रही कि इस दौरान सड़क पर कोई अन्य वाहन या पैदल यात्री इसकी चपेट में नहीं आया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

स्थानीय लोगों ने दिखाया साहस

हादसे की आवाज सुनकर भारी संख्या में स्थानीय लोग और राहगीर मौके पर जमा हो गए। पुलिस के पहुंचने से पहले ही लोगों ने तत्परता दिखाते हुए एकजुट होकर पलटी हुई गाड़ी को सीधा किया और सड़क के किनारे लगाया, ताकि यातायात सुचारू रूप से चल सके।

फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और फरार युवकों की तलाश के साथ-साथ मामले की जांच कर रही है।

रिपोर्टर: सैय्यद इस्लाम अहमद

0
570 views

Comment