logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कलसाड़ा स्कूल में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया।

मालाखेड़ा, 06 अप्रैल।
राजस्थान राज्य / जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, कलसाडा मालाखेड़ा में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बाबूलाल भीनवाल रहे। न्यायिक मुख्यालय मालाखेड़ा पीएलवी सुरेन्द्र सिंह नरूका ने नालसा संवाद स्कीम 2025 के तहत कमजोर आदिवासी एवं विमुक्त घुमंतू जनजातियों को न्याय तक पहुंच सुदृढ़ करने संबंधी जानकारी दी। साथ ही ग्रामीणों व विद्यार्थियों को उनके विधिक अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता एवं हेल्पलाइन नंबर 15100 एवं विभिन्न योजनाओं के बारे में अवगत कराया।
शिविर में 70 विद्यार्थियों ने भाग लिया तथा कार्यक्रम को उपयोगी बताया।

3
29 views

Comment