तहसीलदार ने पदभार ग्रहण किया, ग्रामीणों ने दी बधाइयाँ
सियाणा (रामसिंह महेचा) आहोर विधानसभा क्षेत्र के नायब तहसीलदार श्री प्रेमसिंह परमार द्वारा तहसील
तहसीलदार ने पदभार ग्रहण किया, ग्रामीणों ने दी बधाइयाँ
सियाणा (रामसिंह महेचा) आहोर विधानसभा क्षेत्र के नायब तहसीलदार श्री प्रेमसिंह परमार द्वारा तहसीलदार पद का कार्यभार ग्रहण करने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। इस अवसर पर सगे-संबंधियों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने फोन के माध्यम से उन्हें लगातार बधाइयाँ एवं शुभकामनाएँ दीं।
ग्रामीणों ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि श्री परमार अपने नए दायित्व का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं जनसेवा की भावना के साथ करें तथा क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँ।
अजीतपुरा के सरपंच प्रतिनिधि एवं आहोर भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री किशोर सिंह ने गुलदस्ता भेंट कर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल कार्यकाल की कामना की।