logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

700 किलो दूषित व अवधि पार् खाद्य सामग्री नष्ट करवाई

*आठ खाद्य सामग्री के नमूने लिए * सेमारी शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत बड़ी कार्यवाही करते हुये शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत सलूंबर जिले में निरीक्षण एवं नमूनीकरण की कार्रवाई निरंतर की जा रही है इसी क्रम में जिला कलेक्टर मोहम्मद जुनैद पी पी व अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा व मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी सलूंबर के निर्देशन में सेमारी उपखण्ड अधिकारी सुरेश कुमार बलाई के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा दल ने आज चावण्ड व सेमारी क्षेत्र में विभिन प्रतिष्ठानों से आठ खाद्य नमूने लिए । निरीक्षण के दौरान सेमारी में मेसर्स के के जे बी मार्ट व मेसर्स एल जे मार्ट से भारी मात्रा में दूषित व अवधि पार खाद्य सामग्री मिली इसमे विभिन्न प्रकार के मसाले विभिन्न ब्रांडों के तेल , सूजी ,बेसन ,चाय पत्ती पापड़,राजगिरा व सिंघारा आटा,पोहा आदि सामग्री मिली उसको जनहित में प्रशासन की उपस्थिति में डंपिंग यार्ड में ले जाकर नष्ट करवाया गया।अवधिपार खाद्य सामग्री को आम जनता को विक्रय कर खपाने की तैयारी थी ।मैसर्स के के जे बी फर्म से मारवाड़ की शान सरस ब्रांड से घी का नमूना लेकर 14 किलो घी को रिपोर्ट प्राप्त होने तक जप्त किया गया है मैसर्स एल जे मार्ट से गुलाब जामुन व मैसर्स विमल चंद लखमीचंद से तेल के नमूने लिए गए। निरीक्षण के दौरान गंभीर अनियमिताये मिली मौके पर विक्रेता द्वारा खाद्य अनुज्ञा पत्र को उचित स्थान पर प्रदर्शित नही किया गया ।साफ-सफाई का अभाव था। अधिकतर खाद्य सामग्री को बिना लेबल से बेचा जा रहा था इस पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी घनश्याम सिंह सोलंकी द्वारा कार्रवाई करते हुए ऊक्त फर्म पर पाई गई कमियों के संबंध में खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के तहत अभिहित अधिकारी द्वारा इंप्रूवमेंट नोटिस दिया जाएगा खाद्य सुरक्षा दल द्वारा चावण्ड में एमजी होटल से विभिन्न मसाले , बिस्किट व दही का नमूना लिया गया है उक्त रेस्टोरेंट पर फूड कलर का उपयोग किया जा रहा था जिसे मौके पर ही नष्ट करवाया गया उक्त सभी नमूनों को जांच हेतु जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला भेजा जाएगा रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा व मानक अधिनियम 2006 के तहत आवश्यक विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसके अलावा उपखंड अधिकारी सुरेश कुमार बलाई व खाद्य सुरक्षा अधिकारी घनश्याम सिंह सोलंकी द्वारा बस स्टैंड स्थित मिष्ठान विक्रेता व अन्य किराना व्यापारियों को खाद्य सुरक्षा जागरूकता से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किया एवं साफ-सफाई रखने हेतु पाबंद किया गया ।खुले में खाद्य सामग्री नहीं बेचने एवं खाद्य सामग्री बनाने में गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थ काम में लेने हेतु प्रेरित किया गया। डॉ महेन्द्र कुमार परमार ने बताया कि 'शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान' के तहत निरीक्षण व नामुनिकरण की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। इस कार्रवाई में उपखंड अधिकारी सुरेश कुमार बलाई के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी घनश्याम सिंह सोलंकी राजस्व निरीक्षक गजेंद्र, प्रशिक्षु खाद्य सुरक्षा अधिकारी राकेश पुष्करणा व निशा मीना तथा सहायक शूरवीर सिंह उपस्थित रहे।

2
480 views

Comment