logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सिंगाली (बस्तड़ी) में विधायक बिशन सिंह चुफाल का जनमिलन कार्यक्रम सम्पन्न

पिथौरागढ़ जनपद के वस्तड़ी (सिंगाली) गांव में माननीय विधायक Bishan Singh Chufal के आगमन पर जनमिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम ग्राम प्रधान के आवास पर संपन्न हुआ, जहां क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का संचालन समीक्षा भट्ट द्वारा प्रभावशाली तरीके से किया गया। उनके मंच संचालन की विधायक चुफाल ने विशेष प्रशंसा करते हुए उनके आत्मविश्वास और प्रस्तुति की सराहना की।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख महिमान सिंह कन्याल, ग्राम प्रधान वस्तड़ी मंजू भट्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य उमेश भट्ट, जिला पंचायत सदस्य भावना देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य विक्की जेठी, मल्ला ओझा ग्राम प्रधान सौरभ ओझा, गोविंद भट्ट, चंद्रबल्लभ भट्ट, जीवन भट्ट सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में विधायक चुफाल ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार गांवों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए विकास कार्यों को गति देने की अपेक्षा जताई।

23
5929 views

Comment