logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

खगड़िया में डॉ. अम्बेडकर की 135वीं जयंती एवं महात्मा फुले की जयंती एक साथ धूमधाम से मनाने का लिया गया निर्णय I

All India Media Association,Khagaria

बाबा साहब की जयंती होगी समारोह पूर्वक ऐतिहासिक -गुड्डू पासवान

खगड़िया, 06 अप्रैल।
नगर परिषद क्षेत्र के संसारपुर में अखिल भारतीय अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति संघर्ष मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव कुमार भानु प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान ने की जबकि संचालन मोर्चा के प्रदेश महासचिव सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक बालकिशोर पासवान द्वारा किया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 14 अप्रैल को बलुआही स्थित अंबेडकर भवन एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक (पूर्वी हरदासचक–संसारपुर), खगड़िया में भारतीय संविधान के शिल्पकार भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती धूमधाम एवं भव्य रूप से मनाई जाएगी।
इसके अतिरिक्त 11 अप्रैल को संसारपुर में महान समाज सुधारक, चिंतक- विचारक एवं लेखक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती भी उत्साहपूर्वक आयोजित की जाएगी।

_कुमार भानु प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान ने आह्वान किया -_

संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव गुड्डू पासवान ने मोर्चा एवं आयोजन समिति के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों से सामाजिक समरसता एवं एकजुटता के साथ जयंती समारोह को भव्य और ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समारोह में जनप्रतिनिधि, अधिकारी,शिक्षाविद, कर्मचारी,समाजसेवी, राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता भाग लेंगे।

_आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने संबोधन में कहा -_

दलित युवा संग्राम मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने संविधान के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग को समान अधिकार प्रदान किए हैं, जिसके परिणामस्वरूप आज समावेशी विकास संभव हो सका है। उन्होंने शिक्षित युवाओं एवं प्रबुद्धजनों से अपील की कि वे समाज के हरेक जाति वर्ग के लोगों से समन्वय स्थापित कर जयंती समारोह को ऐतिहासिक सफलता प्रदान करें।

_बालकिशोर पासवान ने आह्वान किया_-
आयोजन समिति के अध्यक्ष बालकिशोर पासवान ने जयंती समारोह की तैयारी में आयोजन समिति के कार्यकर्त्ताओं से तन-मन-धन से जूट जाने का आह्वान किया।

बैठक में समिति के संरक्षक पूर्व अंचल अधिकारी सत्यनारायण पासवान, संयोजक अरुण पासवान, उपाध्यक्ष रतन पासवान, कोषाध्यक्ष राज कुमार राज, सचिव हीरालाल पासवान, उप सचिव सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक सुखनंदन पासवान, मीडिया प्रभारी प्रियांशु कुमार, सदस्य श्याम कुमार पासवान, जयसूर्या , सुरेंद्र पासवान,सुलोक, जितेंद्र,डबलू, उपेन्द्र पासवान, राजीव रंजन,गगन,पिंटू एवं अमरिष पासवान सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

23
420 views

Comment