logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी की कोशिश नाकाम; 77 हजार का इलेक्ट्रॉनिक सामान जब्त रिपोर्ट: Msayeed

बहराइच। सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 42वीं वाहिनी ने भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई करते हुए इलेक्ट्रॉनिक सामान की तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया। कमांडेंट गिरीश चंद पाण्डेय के निर्देशन में सीमा चौकी रुपैडिहा के जवानों ने विशेष नाका चेकिंग के दौरान तीन नेपाली नागरिकों को गिरफ्तार किया।
सोमवार तड़के करीब 2 बजे सीमा स्तंभ 651/11 के पास संदिग्ध गतिविधि देखते हुए जवानों ने तीनों को रोककर तलाशी ली। पूछताछ में उनकी पहचान साहिल अंसारी (19), दिलदार हुसैन (23) और सुरेंद्र सोनी (30), निवासी जैसपुर (नेपाल) के रूप में हुई।
तलाशी के दौरान उनके पास से 77 हजार रुपये मूल्य के इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद किए गए, जिनमें वायरलेस स्पीकर, TWS ईयरबड्स, हेडफोन, स्मार्ट वॉच, चार्जिंग केबल और नकली ब्रांडेड पैकिंग सामग्री शामिल है।
आरोपी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। आवश्यक कार्रवाई के बाद तीनों आरोपियों व जब्त सामान को कस्टम कार्यालय रुपैडिहा के सुपुर्द कर दिया गया।

0
89 views

Comment