हुसैनगंज भाजपा मंडल की नवनिर्वाचित कार्य समिति में 95% नए चेहरे शामिल, कार्यकर्ताओं में रोष...
हुसैनगंज फतेहपुर यूपी
भाजपा हुसैनगंज मंडल समिति में शामिल किए गए 95% चेहरे गैर दलों से आए, पुराने भाजपा कार्यकर्ताओं को नहीं दी गई जगह..
नवीन दायित्व से नाराज भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सहित चार सदस्यों ने दिया इस्तीफा: भाजपा जिला अध्यक्ष को लिखा पत्र...
फतेहपुर। जिले में संगठनात्मक कार्यप्रणाली को लेकर असंतोष सामने आया है। पार्टी के कई कार्यकर्ताओं ने लिखित शिकायत देकर जनपद अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
शिकायत में कहा गया है कि जनपद अध्यक्ष द्वारा घोषित पदाधिकारियों में करीब 95 प्रतिशत ऐसे लोगों को जगह दी गई है, जो पार्टी से लंबे समय से जुड़े सक्रिय कार्यकर्ता नहीं हैं। इससे समर्पित कार्यकर्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पार्टी की नीतियों और विचारधारा के विपरीत कार्य हो रहे हैं, जिससे संगठन की छवि प्रभावित हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार की कार्यप्रणाली भविष्य में पार्टी को नुकसान पहुंचा सकती है।
पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि कई कर्मठ कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज किया गया है, जबकि नए और बाहरी लोगों को प्राथमिकता दी जा रही है। इससे संगठन के भीतर असंतोष का माहौल बन गया है।
शिकायतकर्ताओं ने जिला नेतृत्व से मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है, ताकि पार्टी की मजबूती और कार्यकर्ताओं का विश्वास बना रह सके।
बताया जा रहा है कि इस शिकायत पत्र पर कई कार्यकर्ताओं के हस्ताक्षर भी हैं, जो संगठन में पारदर्शिता और निष्पक्षता की मांग कर रहे
राधेश्याम बूथ अध्यक्ष, अवधेश बाजपेई,रामचंद,नरेंद्र कुमार,प्रियम,जितेंदकुमार
,राहुल आदि।
ने इस्तीफा सामूहिक रूप से इस्तीफा देकर भाजपा जिला अध्यक्ष को पत्र लिखकर नाराजगी जाहिर की।