logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नाले में मिला नवजात का शव, सिरौली में सनसनी — ‘मौत का राज’ बना निजी नर्सिंग होम, उठे गंभीर सवाल।

उत्तर प्रदेश जिला बरेली, तहसील आँवला थाना सिरौली क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है..
जहां इंसानियत को शर्मशार कर देने वाली घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी हैं....
S. K नार्सिंग होम जच्चा बच्चा केन्द्र की 20 मीटर की दुरी पर 4-5 महीने के शिशु भ्रूण
बसुन्धरा इण्टर कालेज के सामने नाले मे पडा मिला।
ये घटना दिनांक 06/04/2026 दिन सोमवार सुबह 7.00 बजे की जहा स्थानीय लोग टहलने के लिए निकले तो देखा कि S. K नार्सिंग होम जच्चा बच्चा केन्द्र की 20 मीटर की दूरी पर चील कौआ
उड रहे थे , जब स्थानीय लोगो ने पास जाकर देखा तो बसुन्धरा इण्टर कालेज के सामने नाले मे पडा 4-5 महीने के शिशु का भ्रूण जिसे चील कौआ नौच रहे थे, जो महज S K नार्सिग होम जच्चा बच्चा केन्द्र जो घटना स्थल से 20 मीटर की दूरी पर , वही मौके पर मौजूद स्थानीय लोग और राष्ट्रीय बजरंग दल के छात्र जिला अध्यक्ष पवन शर्मा आंवला बरेली ने पुलिस प्रशासन को सूचना दी, ,
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया है। सिंह ने कहा, "पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ होगी और उसी के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।" दूसरी ओर, रामनगर के चिकित्सा अधिकारी प्रभारी (MOIC) डॉ. सुनील कुमार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की एक विशेष टीम गठित की जा रही है।
यह टीम आसपास के सभी नर्सिंग होम के रजिस्टर और कमरों की गहन जांच करेगी। यदि कोई भी अस्पताल या संचालक दोषी पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
लेकिन मौजूद स्थानीय लोगो और पवन शर्मा का अशंका जताते हुए, कहना है कि S.K नार्सिंग होम पर गर्भपात किया गया हो और उसको छिपाने के लिए शिशु भ्रूण को नाले मे फेक दिया गया हो जिससे किसी को पता न चले , लेकिन अभी ये स्पष्ट नही है कि शिशु भ्रूण आया कहा से, अभी इसकी जाँच चल रही, लेकिन पवन शर्मा कि प्रशासन से मांग कि है कि ऐसी भ्रूण हत्या करने वालो के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही होनी चाहिए।


पत्रकार राहुल पाल

32
3134 views

Comment