logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ब्रेकिंग न्यूज़ | कन्नौज / कानपुर मंडल पूर्व जिला अध्यक्ष सतेन्द्र कुमार भारती को पुनः मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने कानपुर मंडल के मुख्य प्रभारी

ब्रेकिंग न्यूज़ | कन्नौज / कानपुर मंडल
पूर्व जिला अध्यक्ष सतेन्द्र कुमार भारती को पुनः मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने कानपुर मंडल के मुख्य प्रभारी
कन्नौज। बहुजन समाज पार्टी में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री कुमारी मायावती जी के निर्देश पर कन्नौज के पूर्व जिला अध्यक्ष मा. सतेन्द्र कुमार भारती को एक बार फिर से कानपुर मंडल का मुख्य प्रभारी नियुक्त किया गया है।
इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के पुनः सौंपे जाने से कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई है। पार्टी पदाधिकारियों और समर्थकों ने इस फैसले का स्वागत करते हुए इसे संगठन के लिए एक मजबूत कदम बताया है। सतेन्द्र कुमार भारती लंबे समय से पार्टी के प्रति समर्पित रहे हैं और संगठन को मजबूत करने में उनकी सक्रिय भूमिका रही है।
कार्यकर्ताओं का मानना है कि उनके नेतृत्व में कानपुर मंडल में बहुजन समाज पार्टी को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा मिशन 2027 को सफल बनाने में यह निर्णय काफी महत्वपूर्ण साबित होगा।
इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें बधाई दी गई और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
👉 बहुजन समाज पार्टी जिंदाबाद
👉 आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी जिंदाबाद
👉 मिशन 2027 🚩

5
619 views

Comment