logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नई दिल्ली। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती

नई दिल्ली। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के उपलक्ष्य में राजधानी दिल्ली में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
माता रमाबाई संघ न्यू कोडली, दिल्ली द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में “गीतों भरी शाम” का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम रविवार, 05 अप्रैल को दोपहर 3 बजे आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब अंबेडकर और ज्योतिबा फुले के विचारों को याद करते हुए सामाजिक समानता, शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ-साथ समाज में एकता और भाईचारे को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।
आयोजकों ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज में जागरूकता फैलाना और महान व्यक्तित्वों के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना है। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों के लिए भोजन (भंडारा) की व्यवस्था भी की गई।
गौरतलब है कि अंबेडकर जयंती हर वर्ष 14 अप्रैल को मनाई जाती है, जो डॉ. अंबेडकर के सामाजिक न्याय और समानता के संदेश को याद करने का महत्वपूर्ण दिन है।
– अरविन्द प्रभाकर, दिल्ली

0
35 views

Comment