logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी बनी कहर विधायक प्रतिनिधि की एक एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख

हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी बनी कहर विधायक प्रतिनिधि की एक एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख

जिला संवाददाता -विशाल गुप्ता



बाराबंकी। विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते एक किसान की मेहनत देखते ही देखते राख हो गयी खेत मे मौजूद समरसेबूल पम्प से ग्रामीणों ने अथक प्रयास कर आग को बुझाया तब तक किसान की करीब एक एकड़ फ़सल राख हो गयी।
बताते चले कि रविवार की दोपहर को विद्युत उपकेंद्र मसौली से ग्राम पंचायत रहरामऊ स्थित राजकीय नलकूप को जाने वाली 11 हजार हाईटेंशन लाइन के ढीले तार से निकली चिंगारी ने सपा विधायक गौरव रावत के प्रतिनिधि रिजवान संजय के खेत में खड़ी गेहूं की तैयार फसल को आग के हवाले कर दिया। तेज हवा के चलते आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया और देखते ही देखते करीब 4 बीघे फ़सल जलकर राख हो गयी मौक़े पर मौजूद ग्रामीणों ने समरसेबूल व फ़सल की जुताई कर किसी तरह आग को काबू लिया।
विधायक प्रतिनिधि ने लगाया लापरवाही का आरोप
अग्निकाण्ड मे गेहूं की फ़सल जलने पर सपा विधायक के प्रतिनिधि एव किसान रिजवान संजय ने बिद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया कि राजकीय नलकूप के लिए जाने वाली 11 हजार हाईटेंशन जो गांव को गयी है उससे न जोड़कर किसानो के खेतो के बींच से 11 हजार हाईटेंशन लाइन खींची गयी है ढीले तारो एव जर्जर जमफरों के चलते आये दिन चिंगारियां निकलती रहती है उन्होंने बताया कि खेतो के बींच से निकली हाईटेंशन लाइन को हटाने के लिए तमाम बार शिकायते की गई लेकिन लाइन को हटाया नहीं गया जिसका ही नतीजा है कि आज हजारो रुपये की फ़सल आग मे जलकर राख हो गयी ।

0
16 views

Comment